मानव तस्करी (Human Trafficking) के कारण फ्रांस (France)में रोकी गई उड़ान मुंबई में उतरी, अब यात्रियों का क्या होगा I

मानव तस्करी (Human Trafficking ) के संदेह में 300 भारतीयों को लेकर फ्रांस में रोकी गई एक उड़ान मंगलवार सुबह 276 यात्रियों के साथ मुंबई पहुंची।

चार दिन पहले फ्रांस में रोके जाने के बाद लगभग 276 भारतीय यात्रियों को लेकर एक रोमानियाई (Romanian) उड़ान मंगलवार तड़के मुंबई में उतरी जो संदिग्ध मानव तस्करी (Human Trafficking) के कारण रोका गया था। फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा विमान को रविवार को अपनी यात्रा फिर से शुरू करने की अनुमति देने के बाद उड़ान मुंबई लौट आई। इसमें 303 यात्री थे, लेकिन उनमें से 27 ने फ्रांस में ही रुकने का फैसला किया।

रोमानियाई (Romanian) कंपनी (Legend Airlines) द्वारा संचालित यह विमान सोमवार (स्थानीय समय) दोपहर 2:30 बजे के बाद रवाना हुआ और मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे मुंबई पहुंचा।